समस्तीपुर, मार्च 22 -- उजियारपुर। प्रखंड के नाजिरपुर पंचायत में नवनिर्मित आधुनिक ग्रामीण हाट का उद्घाटन रविवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। इसके साथ ही मनरेगा से लगभग 19 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक हाट को व्यवसायियों के लिए सुव्यवस्थित सुविधा मिलना शुरू हो गया है। मौके पर मुखिया शीला देवी की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया। इससे पहले मंत्री का स्वागत पाग और चादर से जदयू जिला सचिव डा मुकेश कुमार एवं अन्य प्रमुख लोगों ने किया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि नाजिरपुर आधुनिक हाट की तरह ही अन्य पंचायतों में भी हाटों का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.