बरेली, जुलाई 4 -- बरेली कचहरी के अधिवक्ता मो.आमिर खान ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नाजिया इलाही और उनके सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोर्ट में अर्जी दी है। कोर्ट ने आख्या तलब कर सुनवाई को 8 जुलाई की तारीख तय की है। बरेली बार के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य मो.आमिर खान ने कोर्ट में अर्जी देकर आरोप लगाया कि नाजिया इलाही ने देश में अशांति फैलाने के लिए इस्लाम धर्म के पैगंबर की शान में गुस्ताखी की वीडियो वायरल की है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर मो.आमिर ने अब कोर्ट में अर्जी दी की है। यह भी पढ़ें- धार्मिक भावनाएं भड़काने पर पुलिस कमिश्नर से मिले विधायक रूमी यह भी पढ़ें- हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक वीडियो! ध्रुव राठी के वीडियो पर HC सख्त, 15 दिन की 'डेडलाइन'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...