शामली, जून 27 -- शामली। नाजिया इलाही खान द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने थाना कैराना पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा और कानूनी कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को एआईएमआईएम पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष परवेज अली के नेतृत्व में दर्जनों मुस्लिमों के साथ कोतवाली कैराना पहुंचकर थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में मौजूद पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि उक्त टिप्पणी से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यह भी पढ़ें- नाजिया इलाही खान के खिलाफ गुस्सा ज्ञापन देने वालों ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और चाहत...