फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 3 -- फर्रुखाबाद । बीस साल पहले नाजायज हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर इशिता सिंह ने जुर्म स्वीकार करने पर पंद्रह सौ रुपये जुर्माना लगाया है । जुर्माना अदा न करने पर सात दिन अतिरिक्त कारावास काटना होगा । जहानगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव के िनवासी ग्रामीण राजेन्द्र के खिलाफ नाजायज हथियार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया । मामले की सुनवाई कर रहे न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गवाह व सबूतों को मद्देनजर रखते हुए दोषी ठहराया है। दोषी के द्वारा कोर्ट में अपना जुर्म स्वीकार करने पर पंद्रह सौ रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई । जुर्माना अदा न करने पर सात दिन अतिरिक्त कारावास काटना होगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...