अमरोहा, अप्रैल 19 -- अमरोहा, संवाददाता। सीमा विस्तारित नाजरपुर खुर्द में नगर पालिका बालिकाओं के लिए पहला स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनवाएगी। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स करीब 1.39 करोड़ रुपये की लागत से सालभर में बनकर तैयार होगा। इसमें शहरी-ग्रामीण क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों और बालिकाओं को अपना खेल कौशल विकसित करने का पूरा मौका मिलेगा। बालिकाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए नाजरपुर खुर्द में बनने वाले स्पोर्ट्स स्टेडियम से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की महिला खिलाड़ियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। इसमें कोच की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे बालिकाओं को स्थानीय स्तर पर ही अपना खेल कौशल विकसित करने का पूरा मौका मिलेगा। इसमें वालीबॉल कोर्ट, जिम और प्रशिक्षण केंद्र के साथ ही दर्शकों के बैठने की बेहतर व्यवस्था होगी। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि जिले में इस तर...