संभल, मार्च 17 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर से सटे गांव मंडी किशनदास सराय में रविवार देर रात विवाद होने पर महिला के सीने में उसके पति ने तीन बार कैंची घोंपी थी। कैंची महिला के सीने में चार इंच अंदर तक घुस गई थी। जिससे फेफड़ा फट गए थे, और खून अधिक बह गया था। फेफड़ा फटने और खून अधिक बहने से महिला की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्ठि हुई है। महिला की हत्या मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं गंभीर हालत में हत्यारोपी को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और हत्या में प्रयुक्त की गई कैंची को जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने लैब भेजा है। आदमपुर निवासी नफीस रविवार देर रात मंडी किशनदास सराय में पत्नी नाजमा के पास पहुंचा था। वहां बच्चों को सुला देने के बाद पति-पत...