नाच रहे कांवड़ियों के बीच घुसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, मची चीख-पुकार
शाहजहांपुर, अगस्त 13 -- कांट। जमौर के पास बुधवार देर शाम स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों का जत्था नाचते-गाते भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहा था। डीजे की धुन और बोल बम के जयकारों के बीच अचानक पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली कांवड़ियों के बीच घुस गई। कुछ ही पल में खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। ट्रैक्टर की चपेट में आए कांवड़िए सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और साथी कांवड़ियों ने घायलों को संभाला। कोई अपने साथी को उठाने के लिए दौड़ा तो कोई सड़क पर बिखरे सामान को समेटने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसे में बरखेड़ा हवेली निवासी 12 वर्षीय नीतीश गंगवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रदीप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी तेज रफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.