गोपालगंज, मार्च 20 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र में बारात के दौरान एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। दिघवा मोहर राय के टोला गांव निवासी रामबाबू राय ने अपने पुत्र पप्पू कुमार के लापता होने को लेकर शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सारण जिले के अमनौर निवासी टेंट संचालक अखिलेश शर्मा समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार दो दिन पूर्व गांव में आई एक बारात में पप्पू कुमार नाच देखने गया था। इस दौरान टेंट संचालक अखिलेश शर्मा व अन्य दो लोगों ने उसे बहला- फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद वहां से लेकर चले गए। इसके बाद से युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को...