फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- फरीदाबाद के डी-मार्ट मॉल में डीजे डांस फ्लोर पर नाचते हुए एक युवक अचानक फर्श पर गिरकर अचेत हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। हालांकि, फिलहाल मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात फरीदाबाद के डी-मार्ट मॉल में डीजे पर नाचते हुए एक युवक डांस फ्लोर पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना मॉल में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसकी फुटेज भी सामने आ गई है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय देवकीनंदन के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मथुरा के माट रहने वाला था और वर्तमान में फरीदाबाद के मुजेड़ी में किराये पर रहता था। वह यहां डी-मार्ट शाॅपिंग माॅल में काम करता था। परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.