बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- बाराबंकी। जिले के विभिन्न स्थानों पर चाक चौबंद व्यवस्था के बीच नदियों और सरोवरों के किनारे बनाए गए घाटों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्ति गीत संगीतों की धुन पर नाचते गाते माता रानी के भक्त घाटों पर पहंुचकर विधि विधान से मूर्तियों का विसर्जन किया। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच कल्याणी नदी के पड़रिया विसर्जन घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय सहित अन्य उच्च अधिकारी निरीक्षण करते रहे। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पंचायत राज विभाग, तहसील और पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। मसौली संवाद के अनुसार बाराबंकी- रामनगर हाईवे के मसौली चौराहे के निकट कल्याणी नदी के पड़रिया विसर्जन घाट पर गुरुवार की सुबह से देर शाम तक विभिन्न स्थानों से मां के ...