मथुरा, अगस्त 14 -- द ब्रज फाउंडेशन के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला जैंत का दो दिवसीय ऐतिहासिक नाग पंचमी मेला 16 अगस्त से शुरू होगा। मेला संयोजक आनंद यादव ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम जैत के जयकुंड परिसर में द ब्रज फाउंडेशन और नाग पंचमी मेला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक मेला की शुरुआत 16 अगस्त को सुबह छह बजे कालिया मर्दन भगवान के अभिषेक से होगी। शाम चार बजे गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान और शाम छह बजे से राजस्थान के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मां प‌द्मावती व गौरा बादल के चरित्र चित्रण का मंचन किया जाएगा। सोमवार को सुबह छह बजे मुख्य अतिथि तथा ब्रजवासियों द्वारा कालिया मर्दन भगवान का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। सुबह सात बजे ठाकुर जी के डोला के साथ प्रभातफेरी निकाली जाएगी। शाम चार बजे स्कूल-कालेज के...