नई दिल्ली, अगस्त 17 -- उज्जैन को महाकाल की नगरी कहा जाता है और यहां कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी परंपराएं लोगों को आकर्षित करती हैं। इन्हीं में से एक है नागचंद्रेश्वर मंदिर। महाकालेश्वर मंदिर परिसर के ऊपरी तल पर स्थित यह मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए पूरे साल बंद रहता है। इसके कपाट केवल नाग पंचमी के दिन 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। साल 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को है। इस दिन सावन का तीसरा सोमवार भी पड़ रहा है, जिससे उज्जैन में धार्मिक गतिविधियां और बढ़ गई हैं। नागचंद्रेश्वर मंदिर की सबसे खास बात यहां विराजमान भगवान शिव की प्रतिमा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती नाग के आसन पर विराजमान हैं। इस प्रतिमा को प्राचीन और दुर्लभ माना जाता है। नाग पंचमी के अवसर पर ही श्रद्धालुओं को इसके प्रत्यक्ष दर्शन का अव...