अयोध्या, अगस्त 17 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को रामनगरी अयोध्या शिवभक्ति में डूबी नजर आई। तड़के सुबह से ही प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से सरयू तट,नागेश्वर नाथ, क्षीरेश्वर नाथ मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पवित्र सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद बड़ी संख्या में भक्त प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मान्यता है कि नागेश्वरनाथ मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में चरणबद्ध तरीके से प्रवेश की व्यवस्था की गई। दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन ने भीड़ को न...