नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Shivling par gud aur jal chadhane se kya hota hai: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त 2026, मंगलवार है। इस दिन सावन के तीसरे सोमवार का भी दुर्लभ संयोग बन रहा है। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव के साथ नाग देवता के पूजन का विधान है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को नाग देवता प्रिय हैं, इसी वजह से भगवान शंकर के गले में विराजमान हैं। नाग पंचमी के दिन नाग देवता के दर्शन और पूजन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन शिव भक्त घर या शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक भी करते हैं। कई लोग जल में गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर गुड़ मिला जल अर्पित करने से क्या फल मिलता है? यह भी पढ़ें- सावन ...