रांची, मार्च 13 -- तमाड़,प्रतिनिधि। नागेश्वर महतो पब्लिक स्कूल सलगाडीह में विद्यालय में स्व. नागेश्वर महतो की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर विद्यालय की निदेशक कुमकुम महतो और शिक्षकों ने महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया। निदेशक ने नागेश्वर महतो की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नागेश्वर महतो एक शिक्षक के साथ समाजसेवी भी थे। वे लोगों के सुख-दुख मे साथ देते थे। मौके पर विद्यार्थियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें बोरा रेस, मेढ़क रेस, स्लो साईकिल रेस, हंडी फोड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर और कबड्डी रेस किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य विरेंद्र महतो, संजय महतो, शिक्षक भैया राम मुंडा, पंकज महतो, दीपक कुमार, सुषेन कुमार, यशोदा कुमारी, मालती कुमारी के साथ काफी संख्या में छात्र- छात्राएं और ल...