बदायूं, जुलाई 30 -- बिल्सी। नगर के कुटी मंदिर में महाकाल के भक्तों ने महाकाल का श्रृंगार नागेश्वर देव के स्वरुप में किया। जिनके भव्य दर्शन करने के लिए यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में बाबा महाकाल की आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मुन्नालाल, उमेश चंद्र हनी आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर, नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.