चंदौली, फरवरी 10 -- सकलडीहा। नागेपुर गांव में कई जगह नाला जर्जर हो गया है। जिसके कारण नाला का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता रहता है। इसी गंदे पानी में से आने जाने के लिये राहगीर और ग्रामीण विवश है। शिकायत के बाद भी सचिव से लेकर प्रधान अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणो में आक्रोश है। गांव के संतोष राय, लोकनाथ, अर्जुन, कमलेश यादव ने नालों की नियमित साफ- सफाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कई मर्तबा संबंधित अधिकारियों और विभाग को सूचित किया गया है लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है। यही हाल रहा ताे आंदोलन को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.