पटना, जून 1 -- भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (बिहार-झारखंड) नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी को पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्पर्क) बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर इनकी नियुक्ति की गई है। इनका मुख्यालय दिल्ली रहेगा। इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस आशय का पत्र जारी किया है। इस पद पर रहते हुए नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी का काम देशभर के पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करना होगा। ये पार्टी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कार्यों को पार्टी की नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को बताने का काम भी करेंगे। यह भी पढ़ें- नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी भाजपा के राष्ट्रीय संगठक बनाए गए नागेन्द्र नाथ बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रह चुके हैं। संगठन ...