लखनऊ, सितम्बर 14 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की लखनऊ इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को विकास भवन के लोहिया सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिले के सभी वीडीओ ने लगातार तीसरी बार नागेन्द्र प्रताप कुशवाहा को अध्यक्ष व ललित कुमार को महामंत्री चुना गया। वहीं अमित सिंह उपाध्यक्ष, कायम सिंह कोषाध्यक्ष, अनुज यादव संगठन मंत्री, सुधांशु सिंह मंत्री, अनुज त्यागी संयुक्त मंत्री, पवन विमल ऑडिटर, मनोनीत पदाधिकारी में रेखा सिंह को उपाध्यक्ष (महिला), प्रतिभा शर्मा क्षेत्रीय मंत्री व हरिओम पाठक क्षेत्रीय संगठन मंत्री चुना गया। कमल किशोर शुक्ला ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...