नई दिल्ली, फरवरी 19 -- बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने गाड़ियों में छेड़छाड़कर डीजे ट्रॉली बनाने और बगैर परमिशन लाउड डीजे बजाने को गैरकानूनी घोषित करने का ऐलान किया है। मंत्री ने विधान परिषद में एमएलसी बंशीधर व्रजवासी के सवाल पर कहा कि 15 दिनों में राज्य भर में इस पर रोक लगा दी जाएगी। विधान परिषद में प्रश्नोतर काल के दौरान परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 15 दिनों के अंदर राज्य में बिना अनुमति के वाहन पर डीजे बजाने पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने गुरुवार को विधान परिषद सदस्य बंशीधर ब्रजवासी के सवाल के जवाब में ये बातें कही। बिना अनुमति के एक भी ऐसे डीजे को चलने नहीं देंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि शादी- विवाह के मौके पर डीजे नहीं बजेगा तो नाच-गाना कैसे होगा। स...