नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- नगालैंड में चल रही नागा शांति वार्ता में हो रही देरी को लेकर बुधवार को पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (पीएसी) और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-इसाक मुइवा (एनएससीएन-आईएम) के बीच बैठक हुई। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि चर्चा मुख्य रूप से शांति प्रक्रिया में देरी की वजहों और बातचीत के लिए प्रस्तावित शीर्ष समिति के गठन पर हुई। रियो ने कहा कि समिति बनाने को लेकर बातचीत चल रही है और जब समिति का गठन पूरा हो जाएगा, उसके बाद बातचीत शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...