नागालैंड में भीषण लैंडस्लाइड, 4 की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
नई दिल्ली, जुलाई 19 -- नगालैंड के मोन जिले से एक बेहद दुखद खबर आ रही है। आज इलाके में हुई मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद एक भीषण लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुआ है, जिसमें बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। मलबे से अब तक चार शव बाहर निकाले जा चुके हैं। पहाड़ खिसकने से इलाके के कई घर मलबे में तब्दील हो गए हैं, जिसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मोन जिले के डिप्टी कमिश्नर (DC) वेन्येई कोन्याक ने फोन पर बताया, "आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। हमारी टीम मलबे से अब तक चार शवों को बाहर निकालने में कामयाब रही है। लापता लोगों की तलाश के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।" पुलिस सूत्रों के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.