नई दिल्ली, जून 21 -- International Yoga Day: नागालैंड में वैश्विक योग दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। इसके बाद नागालैंड सरकार ने ऐक्शन लेते हुए 22 जून तक सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। बता दें, ईसाई-बहुल राज्य में रविवार के दिन योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर पिछले काफी समय से छात्र संगठनों, जनजातीय संगठनों की तरफ से आपत्ति दर्ज करवाई जा रही थी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का यह विरोध उस समय शुरू हुआ था जब राज्य के शिक्षा विभाग ने एक बयान जारी कर राज्य भर के शिक्षा संस्थानों में रविवार के दिन 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्देश दिया था। इसके तुरंत बाद ही नागा स्टूडेंट फेडरेशन ने इसका विरोध करते हुए इसे नागा लोगों की धार्मिक भावनाओं और आध्यात्मिक मान्यताओं के खिलाफ बत...