रांची, मार्च 6 -- रांची, संवाददाता। शहर में संचालित आश्रय गृहों की व्यवस्था को बेहतर बनाने और नए आश्रय गृहों के निर्माण की दिशा में रांची नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। प्रशासक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें वर्तमान आश्रय गृहों की स्थिति और नए निर्माण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासक ने तीसरे लिंग के लोगों के लिए नागाबाबा खटाल स्थित एमआरएफ केंद्र की भूमि पर आश्रय गृह निर्माण की योजना तैयार करने को कहा। इसके अलावा शहर में चार नए आश्रय गृहों के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया है। इनमें बूटी मोड़ और खादगढ़ा में महिला आश्रय गृह, नागाबाबा खटाल स्थित एमआरएफ केंद्र के समीप तथा आईटीआई बस स्टैंड के पास आश्रय गृह बनाने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में आईटीआई बस स्टैंड, एजी मोड़ डोरंडा और कर्बला चौक स्थित तीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.