जमशेदपुर, फरवरी 27 -- बागबेड़ा के नागाडीह में चार लोगों की हत्या के 28 में से 23 आरोपियों को दोषमुक्त करने का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। हत्याकांड के सूचक उत्तम वर्मा ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर अन्य 23 आरोपियों की रिहाई के कारणों की जांच की मांग की है। उत्तम वर्मा के अनुसार, हत्याकांड के आरोपियों के रिहा होने के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी भी देंगे। मालूम हो कि 18 मई 2017 की शाम बच्चा चोरी की अफवाह पर बागबेड़ा के नागाडीह में ग्रामीणों की भीड़ द्वारा चार लोगों की पुलिस के सामने लाठी डंडा और पत्थर से पिटाई की गई थी। इससे तीन युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि, वृद्ध महिला की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हुई। वृद्धा अपने बच्चों को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाने की सूचना पाकर वहां गई थी। जिला न्यायालय से 8 सितंबर 2025 को चार लोगों की हत्...