जमशेदपुर, जुलाई 29 -- जमशेदपुर वरीय संवाददाता बागबेड़ा के नागाडीह में चार लोगों की हत्या मामले में एडीजे वन की अदालत में 13 अगस्त को सुनवाई होगी। मामले के आरोपी ने हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से निकलने के बाद अदालत में डिस्चार्ज अर्जी भी दी है। नागाडीह से जुड़े एक अन्य मामले की सुनवाई एडीजे पांच की अदालत में चल रही है, जिसमें पुलिस पर हमला, तोड़फोड़ व सरकारी काम में बाधा डालने एवं अन्य आरोप है।मालूम हो कि बच्चा चोरी की अफवाह में ग्रामीणों की भीड़ ने 18 मई 2017 को जुगसलाई नया बाजार के विकास कुमार वर्मा, उसके भाई गौतम कुमार वर्मा और दोस्त गंगेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। विकास और गौतम को बचाने के दौरान उनकी दादी रामसखी देवी को भी भीड़ ने पीटा था, जिसकी इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई थी। चार लोगों की हत्या में अदालत से अक्तूबर 2025 में रा...