जमशेदपुर, मई 1 -- बागबेड़ा के नागाडीह में चार लोगों की हत्या मामले में 28 में से 23 आरोपियों के साक्ष्य के अभाव में रिहा होने के खिलाफ सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में अर्जी दी है। इससे हत्या के आरोप से बरी 22 लोगों पर फिर से कानून का शिकंजा कस सकता है। इनमें एक आरोपी की मौत हो चुकी है। इधर, पीड़ित परिवार ने हत्याकांड से रिहा होने वालों के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पत्र भेजकर मामले की फिर से सुनवाई की मांग की है। हत्या का मामला दर्ज कराने वाले उत्तम वर्मा के अनुसार, गवाही के बावजूद चार लोगों की हत्या में आरोपियों की रिहाई से न्याय नहीं हुआ। सरकार की पहल से चार लोगों की हत्या मामले में फिर से न्यायिक प्रक्रिया शुरू होने पर पीड़ित परिवार में न्याय मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पांच सजायाफ्ता में से चार की अपील हाईकोर्ट में मंजूर ...