सहारनपुर, सितम्बर 21 -- नागल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का नागल में मंगलवार को जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सड़क मार से सहारनपुर जाएंगे, इस दौरान नागल में नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली बार एक ऐसे जमीनी युवा नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। जिसे गांव से लेकर शहर तक के कार्यकर्ताओं की बारीकी से समझ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जनपद सहारनपुर में यह पहला दौरा है। इस दौरान में वे जनपद में कार्यकर्ताओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। यह भी पढ़ें- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहारनपुर आगमन की तैयारियां तेज उन्होंने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या ...