मथुरा, नवम्बर 24 -- नगर आयुक्त जग प्रवेश ने सोमवार को वृंदावन क्षेत्र में निर्माण कार्य, जलकल संबंधी समस्याएं, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, अतिक्रमण एवं साफ-सफाई आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त न करने तथा प्रत्येक कार्य की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम वृंदावन कार्यालय में बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की योजनाओं एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। नगर आयुक्त ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वृंदावन जोन से उप सभापति मुकेश सारस्वत, पार्षद सुमित गौतम, पार्षद प्रतिनिधि सतीश, पार्षद राजू, पार्षद प्रतिनिधि गोवर्धन, पार्षद शशांक, पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.