जौनपुर, जनवरी 13 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर ब्लैक आउट मॉकड्रिल किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। अध्यक्षता डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने की। डीएम ने बताया कि ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन 23 जनवरी को पुलिस लाइन में शाम छह बजे से किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। मॉकड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण किया जाएगा। मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आकस्मिक अथवा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.