कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, संवाददाता। नागरिक सुरक्षा के तीन अ​धिकारियों पर भ्रष्टाचार के आचरण के आरोप में फीलखाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सहायक उपनियंत्रक की ​शिकायत पर लोकायुक्त की जांच के बाद की गई। वहीं, मामले की जांच एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह करेंगे। फीलखाना थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि नागरिक सुरक्षा के सहायक उपनियंत्रक विष्णु कुमार शर्मा ने सहायक उपनियंत्रक विमलेश यादव, कनिष्ठ सहायक जग प्रसाद और यशोदानगर प्रखंड के तत्कालीन डिवीजनल वार्डेन सुरेंद्र वाजपेई पर कदाचार व भ्रष्टाचार के आचरण के आरोप लगाए। इसकी जांच लोकायुक्त से कराई गई। जांच के बाद विष्णु कुमार शर्मा ने फीलखाना थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर एफआईआर हुई है। एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि जल्द ही वादी और आरोपितों को बयान के लिए बुलाया जाएगा। इ...