खगडि़या, दिसम्बर 15 -- महेशखूंट। बन्नी पंचायत के बाबू बगीचा, नवटोलिया तथा इंग्लिश बन्नी गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वां वर्ष पुरा होने पर स्वयंसेवकों के द्वारा घर-घर व्यापक संपर्क अभियान अंतिम दिन रविवार को चलाया गया। स्वयंसेवक घर-घर जाकर एक पत्रक और साहित्य देकर संक्षिप्त में वर्णन करके हिंदू समाज के बीच संघ के कार्यों की उपलब्धि बतायी। संघ के खंड सह संयोजक अंजन कुमार के द्वारा हिंदू समाज से पांच परिवर्तन विषय पर भी चर्चा की गई। प्रचारक ने कहा कि राष्ट्र की नि::स्वार्थ भाव से सेवा करने बाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। यह संघ राष्ट्रीय हित में हमेशा काम कर रही हैं। आरएसएस खंड संयोजक आनंद अनुराग ने कहा कि सामाजिक समरसता के द्वारा भेदभाव को दूर करना तथा कुटुंब प्रबोधन द्वारा परिवार में एक साथ रहना चाहिए। भजन भोजन तथा मंदिर में पू...