बागेश्वर, अप्रैल 28 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, चौरासी की छात्रा गतिका पंत को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर नागरिक मंच ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली गीतिका ने अपने कठिन परिश्रम, लगन तथा दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार तथा विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे जिले को भी गौरवान्वित किया है।नागरिक मंच के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को डीएम ने किया सम्मानित उन्होंने विश्वास जताया कि गीतिका भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और सम...