गंगापार, अप्रैल 12 -- रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर सोनभद्र में चल रहे पांच सौ प्रशिक्षु आरक्षियों की आधारभूत कोर्स की अंतिम परीक्षा का शनिवार को परिणाम आया। प्रशिक्षुओं में चार युवक मांडा क्षेत्र के हैं, जिनमें तीन युवक यूएसी, ययाति और शस्त्र प्रशिक्षण में टॉप पर रहे। टॉपर प्रशिक्षुओं को पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित किया। कुल पांच सौ प्रशिक्षुओं में मांडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कुल कुल चार युवक नागरिक पुलिस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन चार प्रशिक्षु युवकों में मांडा क्षेत्र के हंड़िया गांव निवासी अभिषेक मिश्रा पुत्र बृजेश मिश्रा, टिकरी गांव के वरुण पांडेय पुत्र राकेश कुमार पाण्डेय और ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव निवासी अभिनव सिंह पुत्र लोकेश प्रताप सिंह को यूएसी, पदाति और शस्त्र प्रशिक्षण में टॉपर घोषित किया गया। टापर...