सहरसा, अगस्त 5 -- सत्तर कटैया। राष्टीय एकता व अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के साथ ही सामाजिक समसता एवं सदभाव कायम रखने तथा आपदाओं से बचाव में जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्यों को दृष्टि पथ में रखते हुये बिहार राज्य नागरिक परिषद का पुनर्गठन किया गया है। जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा जिला स्तर पर गठित कमिटी में पंचगछिया के युवा जदयू नेता किशोर कुमार सिंह एवं कटैया के ललिता कुमारी को इसमें सदस्य बनाये जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...