कन्नौज, मई 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के रोडवेज बस स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय को पालिका प्रशासन ने लू से बचाव के लिए कूलिंग सेंटर बनाया है। इसके लिए यहां बड़ा वाला कूलर रखवाया गया है। जमीनी हकीकत ठीक इसके विपरीत है। यहां राहगीरों को तो नहीं, लेकिन रोडवेज कर्मियों को जरूर कूलर का उपयोग करते कभी भी देखा जा सकता है। शासन के निर्देश पर आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी योजना के तहत लू से बचाव के लिए पालिका प्रशासन ने नगर के रोडवेज बस स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय को कूलिंग सेंटर बनाया है। पिछले सप्ताह भाजपा नेता रामानंद वर्मा के द्वारा नगरपालिका के ईओ सुनील कुमार सिंह व अन्य पालिकाकर्मियों व रोडवेजकर्मियों की मौजूदगी में इसका शुभारंभ हुआ था। रविवार को यात्री प्रतीक्षालय की पटिया पर एक राहगीर गहरी नींद में लेटा था। वहीं कूलर रोडवेज के कार्यालय...