घाटशिला, जनवरी 27 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के सिदु-कान्हु फूटबांल मैदान रांगामाटीया में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय फूटबांल मैच का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रखंड स्तर में कार्यरत सरकारी कर्मचारी प्रशासनिक टीम एवं प्रखंड के ग्रामीण जन प्रतिनिधि व ग्रामीण टीम के बीच एक प्रतिदुंदी मेंच खेले गए। प्रशासनिक टीम में बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू एक गोलकीपर तो विपक्षी में ग्रामीण नागरिक टीम में जन प्रतिनिधि, झामुमो पार्टी एवं ग्रामीण नवयुवक के संयुक्त टीम के बीच खेले गए।जिसमें प्रशासन एकादश को तीन-एक से पराजय किया गया। विजय एवं पराजय टीमों को टरोफी देकर सम्मानित किया गया।दुसरी ओर प्रखंड के नब्बें गांवों के मांझी बाबाओं को दोपहर का गणतंत्र प्रशाद खाने को आमंत्रित किया गया था। इसके बाद फूटबांल मैदान में उपस्थित सभी मांझी ...