औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- दाउदनगर के न्यू रविदास संगम क्लब, वार्ड नंबर 6 के तत्वाधान में आज भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधानाध्यापक एवं संचालक शुकदेव राम ने की। समारोह की शुरुआत महात्मा बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर की गई। संगोष्ठी में संविधान के उद्देश्यों पर चर्चा की गई और उपस्थित लोगों ने इसे पढ़कर सुनाया। सभी ने संविधान के आदर्शों के पालन और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बताया कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा प्रस्तुत किया गया था। इसे प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने स्वीकृति प्रदान की और 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि यह दुनिया का स...