हाजीपुर, जनवरी 28 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर बुधवार को वैशाली महिला महाविद्यालय हाजीपुर में जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की शपथ ली। अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों से अवगत कराते हुए सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, जैसे तेज गति, मोबाइल फोन का उपयोग एवं सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी पर प्रकाश डाला। साथ ही यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं को रोकने का संदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.