नई दिल्ली।, अगस्त 2 -- Supreme Court News: देश में कॉलेजियम सिस्टम को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। अब तक सरकार सवाल उठाती थी और सुप्रीम कोर्ट इसका बचाव करता था। हालांकि, अब सुप्रीम कोर्ट के ही एक जज ने इस व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी का हवाला देते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि नागरिकों के पास यह जानने का अधिकारी है कि उनके जज कौन होंगे। सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां ने शनिवार को यह बात कही है। एक पैनल चर्चा के दौरान जस्टिस भुइयां ने कहा कि मैंने देखा है कि पिछले तीन कॉलेजियम प्रस्तावों में कोई कारण दर्ज नहीं किए गए हैं। क्या यह पारदर्शिता के सिद्धांत से पीछे हटने वाला कदम नहीं है? उन्होंने आगे कहा, "कारणों को छिपाकर हम ऐसे व्यक्तियों के लिए भी न्यायपालिका में प्रवेश का रास्ता बना देते हैं जो बाद में लोगों क...