गढ़वा, दिसम्बर 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में सुशासन सप्ताह के अवसर पर जिले में प्रशासन गांव की ओर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह अभियान 19 दिसंबर से शुरू हो चुका है। यह 25 दिसंबर तक जिले के सभी प्रखंडों व पंचायतों में संचालित किया जा रहा है। जिला स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर डीसी दिनेश यादव ने कहा कि उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी आयोजनों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके द्वार पर ही प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर योग्य के लाभुकों तक पहुंचाना है। अभियान ...