सोनभद्र, मई 8 -- ओबरा। भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने आम जनता के घरों और मकानों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल किया है। उन्होंने हाथ में पोस्टर लेकर शुक्रवार को सुभाष चौक पर जनहित में आम जनों के घरों के सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री और देश के सांसदों को पत्र लिखकर नागरिकों के आशियाने की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि एक कल्याणकारी सरकार का प्राथमिक कर्तव्य अपने नागरिकों को सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान करना होता है। सकारात्मक योजनाओं की आवश्यकता का तर्क देते हुए कहा कि संवेदनशील सरकारें घर बनाओ और घर सजाओ जैसी योजनाएं चलाती हैं, ताकि आम आदमी का जीवन स्तर सुधर सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि घर तोड़ो सड़क बनाओ जैसी नीतियों पर विचार करने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि जब किसी का घर ट...