बांदा, मार्च 2 -- बांदा। ईरान-इजरायल एवं अन्य खाड़ी देशों में उत्पन्न युद्ध और तनाव की स्थिति को लेकर जनपद के जो नागरिक वहां प्रवास कर रहे हैं या किसी कारणवश फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। फंसे हुए लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसे प्रभावित नागरिकों का विवरण संकलित करने और उनके परिजनों को सहायता प्रदान करने के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर एक फोन नम्बर जारी कर दिया गया है। यदि जिले का कोई भी निवासी वर्तमान में संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में फंसा हुआ है, तो उनके परिजन संबंधित व्यक्ति का पूर्ण विवरण (जैसे- नाम, पासपोर्ट नंबर, वहां का पता और संपर्क सूत्र) निम्नलिखित कंट्रोल रूम फोन पर अथवा व्हाट्सएप नंबर पर तत्काल उप...