रुद्रपुर, फरवरी 24 -- खटीमा, संवाददाता। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, बंडिया में पीएम श्री कार्यक्रम के अंतर्गत 'नागरिकता कौशल, संवैधानिक मूल्यों एवं भारत की जानकारी' विषय पर विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने बाल संसद का गठन कर संसद की कार्यवाही का जीवंत संचालन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच संविधान आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने चार्ट पेपर के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य चंदन कुमार औ...