रुद्रपुर, फरवरी 26 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में रह रही नेपाली मूल की महिला ने भारतीय नागरिकता के लिए जिलाधिकारी को आवेदन किया है। पति न्यूजीलैंड में कार्यरत है। पासपोर्ट के लिए महिला को नागरिकता प्रमाणपत्र की जरूरत है। डीएम ने एसडीएम खटीमा को मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। महेंद्रनगर, नेपाल निवासी जानकी चंद का आठ वर्ष पूर्व बनकटिया निवासी दीपक चंद से विवाह हुआ था। विवाह के बाद वह ससुराल में ही रह रही हैं। उनकी एक पुत्री भी है। जानकी चंद ने 29 मार्च 2025 को राष्ट्रीय नागरिकता कार्ड के लिए आवेदन किया था। उन्होंने 31 जनवरी 2026 को डीएम को पत्र भेजकर नागरिकता शीघ्र जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि पति इस समय न्यूजीलैंड में कार्यरत हैं और उनके पास जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना आवश्यक है, लेकिन भारतीय नागरिकता न होने से प्रक्रिया अटकी ...