गोपालगंज, दिसम्बर 20 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। श्रीपुर थाना क्षेत्र के चुरामन चक टोला अलगटपुर गांव निवासी हसमत अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र शमीम अंसारी की शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र के नागपुर की कंपनी अवादा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में बनी पानी की टंकी फटने से हो गई। टंकी में पानी भरने की टेस्टिंग के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में शमीम सहित कुल छह मजदूरों की मौत हो गई। जबकि नौ मजदूर जख्मी हो गए। गांव के शिक्षक हैदर अली अंसारी ने बताया कि शमीम करीब 15 दिन पहले ही रोजी-रोटी के लिए नागपुर गया था। हादसे की जानकारी कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों ने मोबाइल पर कॉल कर उसके वृद्ध पिता को दी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वे दहाड़ मारकर रोने लगे। शमीम अविवाहित था। उसकी मां का निधन पांच वर्ष पूर्व ही हो चुका है। परिजनों के अनुसार, उसका शव र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.