नागपुर हवाई अड्डे का संचालन करेगा जीएमआर एयरो
नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड (जीएमआर एयरो) अब डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर का भी जिम्मा संभालेगी। इसके साथ ही, जीएमआर एयरो के पास अब देश-विदेश में परिचालन या निर्माणाधीन कुल नौ हवाई अड्डे हो गए हैं। इनमें दिल्ली, हैदराबाद, गोवा (मोपा), नागपुर, बीदर, मेडान (इंडोनेशिया) का संचालन शामिल है। इसके अलावा, फिलीपींस के मैक्टन सेबू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है और आंध्र प्रदेश के भोगापुरम और ग्रीस के क्रीट में दो ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों का विकास कर रहा है। जीएमआर एयरपोर्ट्स के चेयरमैन जीबीएस राजू ने कहा कि नागपुर हवाई अड्डे का हस्तारण इसे विश्वस्तरीय विमानन केंद्र में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.