नई दिल्ली, मई 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास और आधुनिकीकरण से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत एयरपोर्ट का विकास कराए जाने का फैसला लिया गया। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी होगी बेहतर, दिल्ली-जेवर के बीच 10 लेन का बाईपास बनेगाकैबिनेट की मंजूरी कैबिनेट द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की जमीन लीज अवधि को छह अगस्त 2039 के बाद भी बढ़ाने की स्वीकृति दी गई है, जिसे मिहान इंडिया लिमिटेड को पट्टे पर दिया गया था। अब पीपीपी मॉडल के तहत जीएमआर नागपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (जीएनआईएएल) को नागपुर हवाई अड्डे क...