मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मड़वन, एक संवाददाता। नागपुर स्थित एमआईडीसी इलाके में पानी टंकी के ढहने से दबकर मरे करजा थाने के गवसरा निवासी सुधांशु कुमार और अजय कुमार का शव रविवार को गांव पहुंचा। दोनों युवकों के शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दोनों शव अलग-अलग एंबुलेंस से लाए गए थे। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक सुधांशु के चाचा हितलाल सहनी ने बताया कि हादसे में घायल प्रकाश की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...