भदोही, मई 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर गांव निवासी युवक की महाराष्ट्र के नागपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता, भाई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि गोपपुर निवासी 22 वर्षीय धीरज पाल पुत्र चिंता पाल रोजी-रोटी की तलाश में कुछ माह पहले नागपुर गए थे, जहां वह ट्रक चलाने का काम करते थे। बताया जाता है कि 16 मई की सुबह ट्रक चलाने के दौरान सड़क दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। सोमवार 18 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। धीरज परिवार के कमाऊ सदस्य थे और उनके कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी।युवक की असमय मौत से परिजन बदहवास है...